ब्रेकिंग
सेंधवा में यात्री बसों पर पुलिस का शिकंजा सघन चेकिंग में यात्री बसों पर कार्रवाई, सेंधवा परिवार की मौजूदगी के बावजूद घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, पुलिस जुटी जांच में कॉलेज में हुई चाकुबाजी और सुरक्षा में चूक की घटना को लेकर विद्यार्थियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त
इंदौरमुख्य खबर

रक्षाबंधन पर ओवरलोड और अधिक किराया वसूलने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई ।

1.24 लाख रुपये वसूला जुर्माना ।

राष्ट्रउदय न्यूज: इंदौर

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन के मद्देनजर परिवहन विभाग ने यात्री बसों की जांच की। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करने वाले यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई की गई। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्री वाहन संचालकों को निर्देश दिए गए कि बसों में ओवरलोडिंग कर सवारियां न बैठाएं तथा निर्धारित किराए से अधिक किराया वसूल न करें।

बिना वैध परमिट संचालित वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। बस क्रमांक BR-06 PH-1195 को बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जब्त किया गया। नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 1,24,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
जांच के दौरान एक बस बिना पंजीयन के संचालित पाई गई, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। अन्य बसों में अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई। संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग ने कहा कि यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन, अधिक किराया वसूली, बिना परमिट, बिना पंजीयन एवं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी उक्त कार्यवाही आकाश सिटोले परिवहन निरीक्षक, इंदौर द्वारा की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button