मुख्य खबर
-
बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंबित ।
बड़वानी, 9 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन ने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमले के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में गंभीर उदासीनता बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए, जिले के संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व)…
-
9.60 करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिए जूझ रही 3 वर्षीय अनिका, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की
सेंधवा। महज तीन वर्ष की नन्ही अनिका शर्मा एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी SMA Type-2 (Spinal Muscular Atrophy) से जूझ रही है। अनिका के जीवन को बचाने के लिए अमेरिका से आने वाले एक महंगे इंजेक्शन की आवश्यकता है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ 60 लाख रुपए बताई गई है। इतनी बड़ी राशि जुटाना परिवार के लिए बेहद कठिन है।…
-
सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवाज में डीजे (DJ)
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस थाना सेंधवा शहर परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित…
-
उज्जैन: शहर काजी की अपील अफवाह पर ध्यान न दें –
मस्जिद का मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए किसी को वहाँ जाने की आवश्यकता हो। जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है।सभी से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाहों के कारण घर…
-
गणेशोत्सव की धूम दारू गोदाम में प्रेम मंदिर और कृष्णलीला उत्सव की झांकी के दर्शन को रोजाना हजारों की संख्या में पहुंच रहे भक्त ,
सेंधवा। गणेश महोत्सव के चलते नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जो विद्युत रोशनी और मनमोहक सजावट से जगमगा रहे हैं। अलग-अलग पंडालों में गणेशजी की विविध स्वरूपों एवं मुद्राओं में प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। शाम होते ही इन पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़…
-
इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर ।
कलेक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने बुधवार को संयुक्त रुप से बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बीचों-बीच कान्ह नदी के किनारे स्थित 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। साउथ तोड़ा क्षेत्र में नदी किनारे अवैध रूप से बनाई गई 50 से अधिक दुकानों को हटाने की कार्रवाई…
-
सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम
सिटी प्रेस क्लब, सेंधवा ने गठन के साथ ही जनहित और सकारात्मक पत्रकारिता की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। क्लब के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शहर के विभिन्न शासकीय विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों से सौजन्य भेंट की और क्लब के गठन की जानकारी दी क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले *शहर थाना सेंधवा* पहुंचकर थाना स्टाफ से…
-
इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त
मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू किए गए शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत इंदौर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा शक्कर के स्टॉक की जांच के लिए प्रभावी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पालदा स्थित एक चॉकलेट निर्माण इकाई में निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक शक्कर पाए जाने पर 375 क्विंटल शक्कर जप्त की गई है। प्रकरण में आगे की जांच…
-
बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजसात करने के आदेश ।
बड़वानी : कलेक्टर सभागृह बड़वानी में बुधवार को कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और महिला-बाल कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि बड़वानी…
-
देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
देवास: जिले में शासकीय रास्तों, सरकारी जमीन और नालों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब प्रशासन सख्ती बरतेगा। कलेक्टर ऋतु राज सिंह ने सभी एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के साथ ही संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर कब्जे को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज न…