ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
धार्मिकसेंधवा

सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन !

अहमदाबाद की इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी होगी आकर्षण का केंद्र ।

सेंधवा । शहर के इतिहास में पहली बार दशहरा मैदान पर रावण दहन के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। विजयी दशमी के अवसर पर इस बार दशहरा मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मैदान पर तीनों पुतलों के निर्माण का कार्य अंतिम रूप ले रहा है। विशालकाय पुतलों के साथ आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी और राम, लक्ष्मण व हनुमान की शोभायात्रा कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान करेगी।

दिनेश गंज एकता संगठन दारूगोदाम एवं कॉटन व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 20 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे दशहरा मैदान पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली की तर्ज पर रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। सेंधवा में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।
71 फीट का रावण, 41-41 फीट के होंगे कुंभकरण और मेघनाथ :
रावण के पुतलों का निर्माण करने वाले इंदौर के कलाकार रामचंद्र हनुमंत ने बताया कि इस वर्ष भी रावण का पुतला 71 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 41-41 फीट ऊंचे तैयार किए गए हैं। तीनों पुतलों को विशेष रूप से वाटरप्रूफ बनाया गया है, ताकि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का उन पर असर न पड़े।
उन्होंने बताया कि रावण के दसों सिरों को अहंकार और क्रोध के भाव के साथ तैयार किया गया है। पुतले के मुंह और आंखों से धुआं एवं आग निकलने की विशेष व्यवस्था की गई है, जो रावण दहन के दौरान दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। विशालकाय पुतलों के निर्माण में कलात्मकता के साथ तकनीकी विशेषताओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।
रामचंद्र हनुमंत ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षों से सेंधवा में रावण के पुतले का निर्माण कर रहे हैं। हर वर्ष रावण दहन के अवसर पर पुतले को आकर्षक और विशेष स्वरूप देने का प्रयास किया जाता है। इस बार तीन पुतलों के निर्माण के साथ आयोजन को नया रूप दिया जा रहा है।
अहमदाबाद की इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी बिखेरेगी रंग –
इस बार विजयी दशमी पर गुजरात के अहमदाबाद से इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की व्यवस्था की जा रही है। रावण दहन के दौरान होने वाली यह आतिशबाजी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों के दहन के साथ आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासियों के दशहरा मैदान पहुंचने की संभावना है।
*11 फीट की सूर्पणखा भी बनेगी आकर्षण*
दिनेश गंज एकता संगठन दारुगोदाम से राम लक्ष्मण व हनुमान की शोभायात्रा निकलेगी जिसमें इस बार रावण की बहन सूर्पणखा का 11 फीट ऊंचा पुतला भी तैयार किया जा रहा है। सूर्पणखा राम, लक्ष्मण और हनुमान की शोभायात्रा के साथ नृत्य करते हुए चलेगी। धार्मिक प्रसंगों को दर्शाती शोभायात्रा और उसके साथ सूर्पणखा का विशेष स्वरूप आयोजन को अलग पहचान देगा।
नगर पालिका अध्यक्ष ने शहरवासियों से की अपील
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव ने शहरवासियों से रावण दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। सभी नगरवासी धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ इस पर्व में सहभागी बनें तथा आयोजन को सफल बनाएं। सेंधवा में पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होने से इस वर्ष का दशहरा विशेष होने जा रहा है। अब शहरवासियों को 20 अक्टूबर की शाम दशहरा मैदान पर होने वाले भव्य आयोजन का इंतजार है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button