सेंधवा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत जोफाली, पिसनवाल, मड़गांव, मदिल, राजगढ़, उपला और पाडला सहित विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चुनरी यात्रा में शामिल हुए लगभग 500 मीटर लंबी चुनरी यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया इस अवसर पर विधायक टीम मोंटू सोलंकी की ओर से श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को 2 क्विंटल 51 किलो सेब का प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से टीम ने श्रद्धालुओं के प्रति अपनी आस्था और समर्पण का परिचय दिया कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) के जिला अध्यक्ष एवं जयस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सोलंकी, देव जमरे, राजकुमार ब्राह्मने, रवि डावर, अमर सोलंकी, चीकू सोलंकी, दिलीप सोलंकी, उस्ताद ब्राह्मने और पोरला ब्राह्मने सहित अन्य साथी उपस्थित रहे चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी और