ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
मुख्य खबरसेंधवा

गणेशोत्सव की धूम दारू गोदाम में प्रेम मंदिर और कृष्णलीला उत्सव की झांकी के दर्शन को रोजाना हजारों की संख्या में पहुंच रहे भक्त ,

नगर में अलग अलग पंडालों पर भी उत्साह नालेपार में भगवान जगन्नाथ स्वरूप में काले तिल से निर्मित गणेश जी बने आकर्षण का केंद्र प्रतिमा

सेंधवा। गणेश महोत्सव के चलते नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जो विद्युत रोशनी और मनमोहक सजावट से जगमगा रहे हैं। अलग-अलग पंडालों में गणेशजी की विविध स्वरूपों एवं मुद्राओं में प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। शाम होते ही इन पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय नजर आ रहा है।
काले तिल से भगवान जगन्नाथ स्वरूप में गणेश प्रतिमा बनी विशेष आकर्षण
नालेपार क्षेत्र में सरस्वती एकता संगठन द्वारा इस वर्ष अनूठी कलाकृति के रूप में भगवान जगन्नाथ के स्वरूप में गणेश प्रतिमा का निर्माण किया गया है। काले तिल से निर्मित यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। संगठन द्वारा प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना कर प्रतिदिन पूजन-अर्चन किया जा रहा है।
संगठन के राहुल पवार ने बताया कि सरस्वती एकता संगठन द्वारा पिछले 26 वर्षों से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उपयोग कर हाथ से निर्मित अनूठी गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। अब तक अन्न, साबूदाना, नाल, रस्सी, चावल सहित विभिन्न वस्तुओं से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया जा चुका है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष काले तिल से भगवान गणेश की प्रतिमा को भगवान जगन्नाथ के स्वरूप में तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतिमा निर्माण में संगठन के सदस्यों की कला, मेहनत और रचनात्मकता का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। धार्मिक आस्था के साथ कला और सृजनात्मकता का यह संगम श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने किए दर्शन
शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, जुलवानिया मंडल अध्यक्ष गोलू यादव, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, सचिन शर्मा, विवेक तिवारी एवं विवेक छाबड़ा सहित अन्य लोगों ने नालेपार स्थित पंडाल पहुंचकर अनूठी गणेश प्रतिमा के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
प्रेम मंदिर की झांकी और सेंधवा राजा भी बने आकर्षण
नगर के विभिन्न गणेश पंडाल भी अपनी अलग-अलग सजावट और प्रतिमाओं के कारण श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। दिनेशगंज एकता संगठन, दारूगोदाम में वृंदावन स्थित प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की आकर्षक झांकी तैयार की गई है। विद्युत सज्जा और सुंदर कलाकृति के साथ बनाई गई यह झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
वहीं मोतीबाग चौक पर ‘सेंधवा राजा’ के रूप में विशाल गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। निवाली रोड स्थित नगर पालिका कॉम्प्लेक्स में भी सुंदर पंडाल सजाकर भगवान गणेश को विराजित किया गया है। श्याम बाजार में विघ्नहर्ता गणेशजी की प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
पंडालों में प्रतिदिन मिल रहा अलग-अलग प्रसाद
गणेश महोत्सव के दौरान नगर के विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है। खास बात यह है कि अलग-अलग पंडालों में अलग-अलग प्रकार के नाश्ते का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालु गणेशजी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में नाश्ते का आनंद ले रहे हैं।
शाम के समय नगर के गणेश पंडालों में विशेष चहल-पहल दिखाई दे रही है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग परिवार सहित पंडालों में पहुंचकर गणेशजी के दर्शन कर रहे हैं। रंग-बिरंगी विद्युत सजावट, आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और गणपति बप्पा के जयकारों से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button