ब्रेकिंग
सेंधवा में यात्री बसों पर पुलिस का शिकंजा सघन चेकिंग में यात्री बसों पर कार्रवाई, सेंधवा परिवार की मौजूदगी के बावजूद घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, पुलिस जुटी जांच में कॉलेज में हुई चाकुबाजी और सुरक्षा में चूक की घटना को लेकर विद्यार्थियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त
बड़वानीसेंधवा

सेंधवा में यात्री बसों पर पुलिस का शिकंजा सघन चेकिंग में यात्री बसों पर कार्रवाई,

ब्रीथ एनालाइजर से चालकों की जांच, फायर सेफ्टी और मेडिकल किट भी जांचें

बड़वानी जिले के सेंधवा में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने यात्री बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बसों के दस्तावेजों से लेकर चालकों की अल्कोहल जांच और आपातकालीन सुरक्षा इंतजामों तक की पड़ताल की गई। नियमों में कमी मिलने पर 10 बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5 हजार समन शुल्क वसूला गया।

सेंधवा शहर पुलिस ने शहर से होकर गुजरने वाली यात्री बसों की सघन जांच की। पुलिस टीम ने बसों के बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र और रूट परमिट सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
इसके साथ ही बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चालक-परिचालक की निर्धारित वर्दी और नेम-बिल्ले भी देखे गए।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बसों में मौजूद अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड एवं मेडिकल किट और इमरजेंसी विंडो की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। वहीं, चालकों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने की स्थिति की जांच के लिए ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया।

जांच के दौरान यातायात नियमों और आवश्यक सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर कुल 10 बसों के चालान बनाए गए, जिनसे मौके पर ही ₹5 हजार का समन शुल्क वसूल किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बबर एवं एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंधवा शहर दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

सेंधवा शहर पुलिस ने बस संचालकों, चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button