ब्रेकिंग
इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं बड़वानी: कोटक महेन्द्रा बैंक की नकली आईडी दिखाकर नौकरी का झांसा देने वाले आरोपियों को कोर्ट से सजा । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई पहल, पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठ...
धार्मिकसेंधवा

सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी

सावन मास की पूर्णता पर दिनेश गंज एकता संगठन दारुगोदाम के तत्वावधान में हुआ धार्मिक आयोजन,

सेंधवा। सावन मास की समाप्ति के अवसर पर दारुगोदाम स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर दिनेश गंज एकता संगठन दारुगोदाम के तत्वावधान में शिव आराधना एवं पूजन-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सावन मास के समापन पर मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, आरती एवं शिव आराधना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संगठन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से भोजन प्रसादी उपलब्ध कराई। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और धार्मिक भावना का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव भी मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और शिव आराधना में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं आयोजनकर्ताओं से मुलाकात की तथा इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज में आपसी एकता और सेवा भावना को मजबूत करने वाला बताया। आयोजन में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, संजय यादव, एस. वीरा स्वामी, अरुण चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत पवार, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश चौहान, विकास आर्य, मोहन जोशी, सुनील अग्रवाल, बद्रीप्रसाद शर्मा सहित व्यापारीगण, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दिनेश गंज एकता संगठन दारुगोदाम द्वारा प्रतिवर्ष सावन मास की समाप्ति पर आयोजित किए जाने वाले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों की भी सहभागिता रहती है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। भगवान शिव की आराधना के साथ आयोजित विशाल भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button