ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
इंदौरमुख्य खबर

फरार महिला पुलिस अधिकारी सहित दो अन्य पर 10-10 हजार का इनाम घोषित ।

एसआईटी और पुलिस कर रही लगातार छापेमारी ।

इंदौर:  कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदा कांड में पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया समेत तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी और पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के मकानों पर ताले मिले। कभी कानून-व्यवस्था संभालने वाली पूर्व CSP अब खुद पुलिस की गिरफ्तारी से बचती नजर आ रही हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित संपर्कों और ठिकानों की भी जांच कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button