ब्रेकिंग
इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं बड़वानी: कोटक महेन्द्रा बैंक की नकली आईडी दिखाकर नौकरी का झांसा देने वाले आरोपियों को कोर्ट से सजा । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई पहल, पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठ...
मुख्य खबरसेंधवा

सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम

सिटी प्रेस क्लब, सेंधवा ने गठन के साथ ही जनहित और सकारात्मक पत्रकारिता की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। क्लब के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शहर के विभिन्न शासकीय विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों से सौजन्य भेंट की और क्लब के गठन की जानकारी दी क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले *शहर थाना सेंधवा* पहुंचकर थाना स्टाफ से मुलाकात की, इसके बाद *तहसीलदार हितेन्द्र भावसार* से भेंट कर शहर की कानून व्यवस्था और राजस्व संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इसके पश्चात दल ने *सिविल अस्पताल के सीबीएमओ, करुणा अस्पताल प्रबंधक, नगर पालिका के सीएमओ* सहित वन विभाग, कृषि विस्तार विभाग, बीईओ कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारियों से भी मुलाकात की।इस दौरान क्लब के सदस्यों ने सभी अधिकारियों को सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों की सूची सौंपी और सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, शहर की यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जमीनी समस्याओं को लेकर भी गंभीर मंथन किया गया।*बदलाव की ओर एक कदम*सिटी प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ खबर लिखना नहीं, बल्कि शहर की जमीनी समस्याओं का जमीनी समाधान तलाशना है। हम प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सकारात्मक भूमिका निभाने को तत्पर हैं। आने वाले दिनों में शहरवासियों को समाजहित और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के साथ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि सेंधवा में लंबे समय से पत्रकार एकता की मिसाल कायम रही है। प्रेस क्लब सेंधवा से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब के गठन के बाद साथियों ने जो एकजुटता दिखाई है, वह पूरे शहर के लिए एक सकारात्मक संदेश है। यह पहल निश्चित ही शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button