सेंधवा पीजी कॉलेज में कल युवक के द्वारा बंदूक और धारदार हथियार से युवति पर हमला कर चाकू से वार कर घायल करने के बाद से कॉलेज में सनसनी फैल गई थी, आज कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा इस मामले मैं कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोताही दूर कर और भविष्य में इस तरह की घटना ना घटे इस सब की मांग को लेकर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौपा और 10 दिन में सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी,साथ ही कल युवती पर हुए हमले के मामले में कॉलेज प्रबंधन द्वारा भी कड़ी कार्रवाई की जाए ये मांग भी रखी