ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
धार्मिकसेंधवा

महिला शक्ति को समर्पित महिला संगीतकारों की ‘एक सुरमई शाम’, पुराने दशक के सदाबहार नगमों से सजेगी संगीत निशा

सेंधवा। दिनेश गंज एकता संगठन दारुगोदाम द्वारा गणेश उत्सव के तहत इस वर्ष महिला शक्ति को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या ‘एक सुरमई शाम महिला संगीतकारों के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देश की प्रतिभाशाली महिला संगीतकारों द्वारा 60, 70 एवं 80 के दशक के सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पुराने दौर के मधुर नगमों पर आधारित यह संगीत निशा सेंधवा के संगीतप्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। दिनेश गंज एकता संगठन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव में महिला सशक्तिकरण को विशेष रूप से बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। महिलाओं ने आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का परिचय दिया है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए संगठन ने बॉम्बे एवं पूना के कलाकारों को सेंधवा के मंच पर आमंत्रित कर महिला संगीतकारों के नाम विशेष आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया है।
कार्यक्रम में रागा रोसेस म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 60, 70 और 80 के दशक के लोकप्रिय एवं सदाबहार फिल्मी गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस दौरान उस दौर के मशहूर नगमों से श्रोताओं को संगीत की सुनहरी यादों से रूबरू कराया जाएगा। कार्यक्रम में ‘ये दिल…’, ‘और उनकी निगाहों के सायं…’ सहित अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजन की एक खास बात यह भी रहेगी कि कार्यक्रम पूर्ण रूप से महिला प्रधान होगा। महिला कलाकारों के स्वागत एवं सत्कार की जिम्मेदारी भी महिलाओं द्वारा ही निभाई जाएगी। इसके माध्यम से संगठन द्वारा महिला प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में महिला सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।
गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित इस विशेष संगीत संध्या को लेकर दिनेश गंज क्षेत्र सहित नगर के संगीतप्रेमियों में उत्साह है। आयोजन समिति बसंती बाई यादव, संजय यादव, ने नगरवासियों से परिवार सहित उपस्थित होकर महिला कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button