ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
बड़वानीमुख्य खबर

बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंबित ।

जिला प्रशासन ने राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर लिया एक्शन ।

बड़वानी, 9 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन ने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमले के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में गंभीर उदासीनता बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए, जिले के संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) द्वारा कुल 114 पटवारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन द्वारा उठाये गए इस कड़े कदम के तहत जहाँ 6 पटवारियों की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं, वहीं 6 को निलंबित किया गया है और 102 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
इनकी समाप्त की गई सेवाएँ
प्रशासनिक कार्यवाही के अंतर्गत जिन 6 पटवारियों की सेवाएँ समाप्त की गई हैं, उनमें प्रतिमा जमरे, अजय मुजालदे, राहुल सोलंकी, शुभम गोरे, महेश सोनी और विशाल गंगवाल शामिल हैं। वहीं
6 अन्य पटवारियों को निलंबित किया गया है, जिनके नाम मांगी लाल नरगावे, ललित बोरसे, अजीत अलावे, महेन्द्र यादव, करण कनेश और धरम सोलंकी हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, आम नागरिकों से जुड़े राजस्व कार्यों और मैदानी स्तर पर सेवा प्रदाय में किसी भी प्रकार की कोताही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारियों और मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, अन्यथा इस तरह की कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button