ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
बड़वानीसेंधवा

सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान,

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और व्यंजन प्रतियोगिता ने बांधा समां

सेंधवा* । अग्रवाल समाज सेंधवा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ उत्साह, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के वातावरण में हुआ। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धार से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी एवं भोजशाला प्रकरण में न्यायालय में याचिका दायर करने वाले आशीष गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। वहीं बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों, महिला मंडल के हास्य कार्यक्रम और विभिन्न प्रांतों के व्यंजनों पर आधारित प्रतियोगिता ने आयोजन को यादगार बनाया।
भोजशाला में नियमित पूजा-अर्चना और माता सरस्वती की प्रतिमा को भारत लाने का प्रयास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशीष गोयल ने भोजशाला प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि न्यायालय ने हिंदू पक्ष को सप्ताह के सातों दिन नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1875 में भोजशाला में हुई खुदाई के दौरान माता सरस्वती की प्रतिमा मिली थी, जिसे वर्ष 1880 में एक अंग्रेज अधिकारी लंदन ले गया था। यह प्रतिमा आज भी ब्रिटिश म्यूजियम में होने की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि माता सरस्वती की प्रतिमा को वापस भारत लाने के लिए हम सभी मिलकर संघर्ष कर रहे हैं।
गोयल ने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को अपने वंश और परिवार को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना चाहिए। बच्चों को केवल बाहर नौकरी करने के लिए प्रेरित करने के बजाय उनमें अपनी संस्कृति के प्रति लगाव विकसित करना भी आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।
*75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान*
अग्रवाल समाज के सुनील अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर समाज के 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठजनों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके अनुभवों और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाजबंधुओं के परिजन भी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता का भाव प्रकट करना रहा।
समाज की एकता और सहभागिता पर दिया जोर
स्वागत भाषण में अग्रवाल समाज न्यास के अध्यक्ष कैलाश एरन ने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा और सामाजिक एकजुटता के महत्व पर अपने विचार रखे। अग्रवाल समाज महिला मंडल की संरक्षक किरण तायल ने भी संबोधित करते हुए समाज के आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी तथा पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
*बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन* कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के लिए आयोजित ‘अंजनी माता व हनुमान बनकर आओ’ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अंजनी माता एवं हनुमान के स्वरूप में सजकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी वेशभूषा और प्रस्तुति ने उपस्थित समाजबंधुओं का मन मोह लिया। बच्चों की भागीदारी ने आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया।
महिला मंडल के हास्य कार्यक्रम ने गुदगुदाया
अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं बहू-बेटी मंडल द्वारा लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की तर्ज पर हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम में पारिवारिक जीवन और सामाजिक परिवेश से जुड़े प्रसंगों को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
*फूड जोन में देश के विभिन्न प्रांतों के व्यंजनों की प्रतियोगिता* तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत फूड जोन में भारत के विभिन्न प्रांतों के व्यंजन तैयार करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देश की विविध खानपान परंपराओं और स्वादों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। व्यंजनों की विविधता ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इसके साथ ही बंपर ड्रॉ भी निकाला गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता, वरिष्ठजनों के सम्मान और सांस्कृतिक गतिविधियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। तीन दिवसीय आयोजन के शुभारंभ ने समाजबंधुओं में उत्साह और सहभागिता का वातावरण निर्मित किया। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के राजेंद्र नरेडी, कैलाश एरन, दीपक गर्ग, सुशील चौमूवाला, संजय गोयल, राजकुमार मंगल, विजेंद्र गोयल, मुकेश अग्रवाल, अर्पित तायल, मुकेश मित्तल, किरण तायल, मीना गर्ग, रितु गोयल, रजनी तायल, श्यामसुंदर तायल, गिरधारी गोयल, हेमंत गर्ग, सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button