ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
सेंधवा

सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान ।

नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत “सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर” बनाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

अभियान के माध्यम से नागरिकों को प्लास्टिक की थैलियों, कप, प्लेट, चम्मच एवं अन्य एकल-उपयोग प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने तथा इनके स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैले, स्टील/कांच के बर्तन तथा अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पालिका की टीम द्वारा बाजार एवं प्रमुख क्षेत्रों में दुकानदारों से संवाद कर प्लास्टिक मुक्त व्यवसाय एवं स्वच्छ बाजार के लिए सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में पृथक्कृत कर नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहन को देने के लिए भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे “प्लास्टिक छोड़ें, पर्यावरण जोड़ें” के संकल्प के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल सेंधवा बनाने में सक्रिय सहभागिता करें।

नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा भविष्य में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुनः उपयोग एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button