इंदौर: दशमी अवसर पर धानगली स्थित रामदेव बाबा मंदिर पर धार्मिक आयोजन किया गया। शाम को पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में आसपास के रहवासी, व्यापारी शामिल हुए। बाबा रामदेव के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा। शाम को महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चलने वाले भंडारे में टेबल पर भोजन करने की व्यवस्था को भी श्रद्धालुओं ने अच्छा प्रयास बताया। रूपेश देवडा ने बताया कि बीते 46 वर्षों से यह आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से कई पीढ़ियां जुड़ी हुई हैं। कई लोग जो पहले इस क्षेत्र में रहते थे वे आज भी दशमी पर्व धानगली में ही बाबा रामदेव के दरबार में मनाते हैं। इस आयोजन से रूपेश देवडा, राजेश पारिक, मनीष देवडा, गोपाल देवडा, पुरुषोत्तम तिवारी, कुंदन जादम, पुरुषोत्तम परिहार, विजय सोनी, कमल प्रजापत जुड़े हैं। आयोजन में कई राजनेता, संत भी शामिल हुए। संचालन चर्चित एंकर रूपेश प्रजाप·त ने किया।