ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
इंदौरधार्मिक

इंदौर: रामापीर के जयकारों से गूंजा सराफा, शाम को रामदेव बाबा की महाआरती और पालकी फिर देर रात तक चला भंडारा

इंदौर:  दशमी अवसर पर धानगली स्थित रामदेव बाबा मंदिर पर धार्मिक आयोजन किया गया। शाम को पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में आसपास के रहवासी, व्यापारी शामिल हुए। बाबा रामदेव के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा। शाम को महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चलने वाले भंडारे में टेबल पर भोजन करने की व्यवस्था को भी श्रद्धालुओं ने अच्छा प्रयास बताया। रूपेश देवडा ने बताया कि बीते 46 वर्षों से यह आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से कई पीढ़ियां जुड़ी हुई हैं। कई लोग जो पहले इस क्षेत्र में रहते थे वे आज भी दशमी पर्व धानगली में ही बाबा रामदेव के दरबार में मनाते हैं। इस आयोजन से रूपेश देवडा, राजेश पारिक, मनीष देवडा, गोपाल देवडा, पुरुषोत्तम तिवारी, कुंदन जादम, पुरुषोत्तम परिहार, विजय सोनी, कमल प्रजापत जुड़े हैं। आयोजन में कई राजनेता, संत भी शामिल हुए। संचालन चर्चित एंकर रूपेश प्रजाप·त ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button