ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
बड़वानीसेंधवा

सेंधवा मारवाड़ी महिला संगठन का तीज मेला भव्यता एवं उत्साह के साथ सम्पन्न

 सेंधवा । मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा 16 अगस्त को तीज के पावन अवसर पर भव्य तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले में भुट्टे केक सजावट, बत्ती डेकोरेशन, A3 शिवजी पोस्टर सजावट, थीम आधारित किटी प्रेजेंटेशन, रिश्तों की गरिमा डुएट डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस एवं बच्चों के लिए ओपन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की कार्यकारिणी सदस्यों कृष्णा जोशी, अनुराधा शर्मा, शिखा मंगल, अपर्णा झवर, प्रवीणा झवर, कीरण शर्मा, मधु खंडेलवाल, मधु तायल, संध्या तायल, मनीषा मंगल, यति निर्मला वर्मा, मीना पालीवाल, ज्योति मित्तल एवं ज्योति सोनी का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।

तीज मेले में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तीज पर्व की सुंदरता और उत्साह को जीवंत किया। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उत्साह का वातावरण रहा। सभी सदस्यों के सहयोग से तीज मेला सफल एवं यादगार रहा।अंत में संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा जोशी ने सभी को तीज की बधाई देते हुए आगे सभी कार्यक्रमों और त्योहारों को साथ मिलकर सौहार्दपूर्ण मनाने का आग्रह किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button