ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
बड़वानीमध्यप्रदेशसेंधवा

गजेन्द्रसिंह पटेल के भाजपा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने पर पूरे निमाड़ क्षेत्र में हर्ष का माहौल

भाजपा कार्यकर्ताओं मिठाई खिला कर और आतिशबाजी कर लगाए जयकारे

गजेन्द्रसिंह पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर भाजपा में जश्न कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, आतिशबाजी के साथ लगाए जयकारे ।

सेंधवा। क्षेत्रीय सांसद एवं निमाड़ के लोकप्रिय भाजपा नेता गजेन्द्रसिंह पटेल को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर सेंधवा सहित पूरे पश्चिम निमाड़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण निर्मित हो गया। मंगलवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष के जनसंपर्क कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नियुक्ति पर खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आतिशबाजी कर भाजपा का ध्वज लहराया गया तथा “भारत माता की जय”, “निमाड़ की नैय्या—गजु भैयाजी” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इसे निमाड़ और पश्चिम निमाड़ के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि क्षेत्र के जनप्रिय नेता को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की गई है। इसमें निमाड़ क्षेत्र के आदिवासी नेता एवं किसान पुत्र गजेन्द्रसिंह पटेल को राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पटेल ने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए आदिवासी समाज, किसानों और आमजन के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा 17 अगस्त को हुई है।
*पश्चिम निमाड़ के लिए गौरव की बात —

  1. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस. वीरा स्वामी ने कहा कि गजेन्द्रसिंह पटेल को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महासचिव का दायित्व मिलना पश्चिम निमाड़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पटेल ने संगठन और क्षेत्र के लिए निरंतर सक्रिय रहकर कार्य किया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी निमाड़ की आवाज को और मजबूती प्रदान करेगी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू चौधरी ने कहा कि गजेन्द्रसिंह पटेल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पटेल जमीनी कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े रहे हैं और उनकी कार्यशैली एवं सक्रियता का लाभ अब राष्ट्रीय संगठन को मिलेगा। यह जिम्मेदारी पूरे निमाड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।

भाजपा नेता गणेश राठौड़ ने कहा कि गजेन्द्रसिंह पटेल की नियुक्ति यह संदेश देती है कि पार्टी समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पटेल नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह
युवा मोर्चा नेता विवेक तिवारी और रोहित गर्ग ने कहा कि गजेन्द्रसिंह पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से युवाओं में भी विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि पटेल की नियुक्ति से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पटेल को शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर राहुल पवार, विजय स्वामी, अमित आर्य, प्रकाश निकुम, बबलू चौधरी, बंटू, शैलेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गजेन्द्रसिंह पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button