ब्रेकिंग
इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं बड़वानी: कोटक महेन्द्रा बैंक की नकली आईडी दिखाकर नौकरी का झांसा देने वाले आरोपियों को कोर्ट से सजा । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई पहल, पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठ...
बड़वानीमध्यप्रदेशसेंधवा

हेमंत गर्ग बने भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश समन्वयक ।

सेंधवा । कुंदन पंवार।

वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त गर्ग को एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) भारतीय पत्रकार संघ का मध्य प्रदेश प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है। संघ की ओर से उनकी नियुक्ति का पत्र 15 अगस्त 2026 को जारी किया गया। नियुक्ति के साथ ही मध्य प्रदेश में संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों की आवाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संघ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त गर्ग की दीर्घकालीन पत्रकारिता, अनुभव और पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय समन्वयक गजेन्द्र जी माहेश्वरी की अनुमति, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम.एस. शेख के प्रस्ताव, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश तथा मध्य प्रदेश अध्यक्ष रोकरा साहू की सहमति से की गई है।
12 वर्षों से पत्रकार हितों के लिए सक्रिय संगठन
भारतीय पत्रकार संघ के अनुसार संगठन पिछले 12 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा, संगठनात्मक एकता और कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। हेमन्त गर्ग को प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को मध्य प्रदेश में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
नवनियुक्त प्रदेश समन्वयक हेमन्त गर्ग ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेशभर के पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
सेंधवा से प्रदेश स्तर तक मिली नई जिम्मेदारी
हेमन्त गर्ग की नियुक्ति की खबर सामने आते ही सेंधवा सहित जिलेभर के पत्रकारों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न पत्रकारों एवं सामाजिक लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और पत्रकारिता के प्रति समर्पण से मध्य प्रदेश में भारतीय पत्रकार संघ को नई मजबूती और नई दिशा मिलेगी।
प्रदेश समन्वयक के रूप में हेमन्त गर्ग के सामने संगठन के विस्तार के साथ-साथ पत्रकारों को एकजुट करने और उनके हितों की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button