
सेंधवा शहर पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी हुई होंडा शाइन मोटरसाइकिल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है 15 अगस्त को जवाहर गंज स्थित एक कंपनी के सामने से बाइक चोरी हुई थी पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही प्रवीण पिता वाला चारण, निवासी चारण मोहल्ला को गिरफ्तार किया पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर जब्त की गई पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और अवैध हथियार से जुड़े चार मामले दर्ज हैं आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया कार्रवाई थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की