ब्रेकिंग
इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं बड़वानी: कोटक महेन्द्रा बैंक की नकली आईडी दिखाकर नौकरी का झांसा देने वाले आरोपियों को कोर्ट से सजा । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई पहल, पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठ...
बड़वानीमुख्य खबरसेंधवा

जिला महामंत्री विकास आर्य के जन्मदिन पर नगर मंडल ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ।

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 85 लोगों ने कराया रक्त परीक्षण ।

सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा जिला महामंत्री विकास आर्य के जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान 85 लोगों के रक्त परीक्षण हेतु सैंपल लिए गए, जबकि अनेक लोगों ने ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। रक्त परीक्षण की रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त होगी।

उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने देते हुए बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ दोपहर साढ़े 12 बजे नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद पंचायत कार्यालय लता पटेल, जिला पंचायत सदस्य कविता आर्य एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस. वीरा स्वामी ने रिबन काटकर किया। शिविर में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने भी अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आज के समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से आमजन को समय पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने का अवसर मिलता है। उन्होंने भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एस. वीरा स्वामी ने कहा कि सेवा और जनकल्याण भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जन्मदिन जैसे अवसरों को जनसेवा से जोड़कर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने शिविर में आए लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय-समय पर आवश्यक जांच कराने का आह्वान किया। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कुल 85 महिलाओं एवं पुरुषों ने रक्त परीक्षण के लिए अपने सैंपल दिए। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। रक्त परीक्षण की रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त होने के बाद संबंधित लोगों को रिपोर्ट की जानकारी दी जाएगी। शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला महामंत्री विकास आर्य के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। शिविर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार, छोटू चौधरी, विजय स्वामी, विवेक छाबड़ा, गणेश राठौड़, मोहन जोशी, विवेक तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, देवेश सोनी, लक्ष्मी शर्मा, लता चौधरी, अनीता धामोने, कृष्णा पालीवाल, नंदा गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button