ब्रेकिंग
इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं बड़वानी: कोटक महेन्द्रा बैंक की नकली आईडी दिखाकर नौकरी का झांसा देने वाले आरोपियों को कोर्ट से सजा । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई पहल, पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठ...
मध्यप्रदेशमुख्य खबरसेंधवा

कैलाश विजयवर्गीय का पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ सेंधवा में स्वागत ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुष्पमाला और नारो के साथ अभिनंदन।

सेंधवा। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के खेतिया-पानसेमल दौरे के दौरान सेंधवा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नगर के मध्य से मंत्री श्री विजयवर्गीय के गुजरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर एकत्रित हुए और आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय खेतिया एवं पानसेमल में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने जा रहे थे। इस दौरान उनका काफिला सेंधवा नगर से होकर गुजरा। कार्यकर्ताओं ने पुराने बस स्टैंड पर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात निवाली रोड स्थित मुखर्जी चौक पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
मुखर्जी चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव ने मंत्री श्री विजयवर्गीय का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सेंधवा नगर के विकास के लिए मंत्री से अपना स्नेह एवं सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और पुष्पवर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया। वहीं वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद लता चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर मंत्री श्री विजयवर्गीय का स्वागत किया। महिलाओं ने उत्साह के साथ “प्रदेश का नेता कैसा हो, कैलाशजी जैसा हो” तथा “भारत माता की जय” के नारे लगाए। महिला पार्षद अनीता धामोने एवं लक्ष्मी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा पुष्पवर्षा कर मंत्री श्री विजयवर्गीय का अभिनंदन किया। कुछ ही समय के लिए हुए इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से नगर का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा कि श्री कैलाश विजयवर्गीय का संगठन एवं सरकार दोनों स्तरों पर लंबे समय से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सेंधवा आगमन पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा और कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर संजय यादव, मोहन जोशी, छोटू चौधरी, विजय स्वामी, सुरेश गर्ग, सचिन शर्मा, रोहित गर्ग, विवेक छाबड़ा, राहुल पवार, विवेक तिवारी, नंदा वर्मा, ममता वर्मा, कल्पना सेन, किरण मालवीय, गोविंद मामा, रामेश्वर पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सीएमओ मधु चौधरी, उपयंत्री सचिन अलने, विशाल जोशी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button