ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
बड़वानीमध्यप्रदेश

पुलिस को मिली बड़ी सफलता धनौरा क्षेत्र में हुई चोरी के आरोपी पकड़ाए ।

तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद .।

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धीरज बब्बर व SDOP  वाघमारे मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के दौरान थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में हुई चोरी संबंध में खोज बिन करते हुए उपरोक्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण माल बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर वारला क्षेत्र में तथा नागलवाड़ी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है । चोरी में उनका सहयोग करने वाले अन्य लोगों के नाम बताए है तथा क्षेत्र में चोरी की वारदातों में संलिप्त रहने वाले अन्य लोगों के भी नाम बताए है जिनकी तलाश की जा रही हैं ।

आज से करीबन एक माह पूर्व माह जुलाई में ग्राम धनौरा फरियादी के घर से रात के समय परिवार सो रहे थे तब आज्ञात चोरों द्वार घर का शटर तोड़ कर अंदर प्रवेश कर घर में रखें उपरोक्त ज़ेवरात चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान पुलिस ने स्थानीय मुखबिर तंत्र, भौतिक साक्ष्यों व साइबर सेल मदद से उपरोक्त तीन आरोपियों को सम्पूर्ण माल सहित गिरफ्तार किया।
आरोपि चोरी के बाद माल को बेचने की फ़िराक़ में थे उसके पहले पकड़ा गए। पकड़े गए तीनो आरोपी एक ही गांव के है, जिसमे से एक आरोपी भीम सिंह , विगत 10 साल से हत्या के किसी मामले में बड़वानी जेल में बंद था जेल में इसकी दोस्ती धार जिले के बाग टांडा तरफ के चार लोगों से हो गई थी । भीम सिंह अभी ढाई माह पूर्व सजा काटके जेल से बाहर आया और अपने गांव के उक्त साथी अशोक और बलिराम के साथ गैंग बना के उपरोक्त बाग टांडा के अन्य चार साथियों को बुला कर इन छ: गोलों ने गैंग बना कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। भीम सिंग अपने साथी अशोक और बली राम के साथ क्षेत्र में दिन में रेकी करते थे और किसी घर दुकान को टारगेट करके अपने बाग टंडा के साथियों को बुला के रात में घटना करते थे ।

(5.)सराहनीय भूमिका:-
1. TI ओ पी सिंह चोंगड़े
2. ⁠SI रोहित पाटीदार
3. ⁠ASI केशव यादव
4. ⁠ASI आजम ख़ान
5. ⁠ASI संजय पाटीदार साइबर
6. ⁠HC योगेश पाटिल साइबर
7. ⁠HC बबलु तलवारे
8. ⁠HC पंकज राजोरे
9. C 160 नीरज शर्मा
10. C 554 पंकज पुरोहित
11. C 177 सुनील वास्कले
12. ⁠C नारायण पाटीदार
13. ⁠C लाल सिंह
14. C 324 मड़िया डावर साइबर

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button