ब्रेकिंग
इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं बड़वानी: कोटक महेन्द्रा बैंक की नकली आईडी दिखाकर नौकरी का झांसा देने वाले आरोपियों को कोर्ट से सजा । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई पहल, पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठ...
मध्यप्रदेशसेंधवा

उप जेल में नशा मुक्ति एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

ब्रह्मकुमारी बहनों ने कैदी भाइयों को रक्षा सूत्र बाँधे


सेंधवा। स्थानीय उप जेल सेंधवा में नशा मुक्ति एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल में निरुद्ध कैदी भाइयों को नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने का संदेश देते हुए रक्षा सूत्र बांधे।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी साधना दीदी ने कहा कि हमें अपने जीवन में श्रेष्ठ संकल्प का एक दीपक जलाना है। यह हमारे हाथ में है कि हम केवल जीवन काट रहे हैं या उसे सफल बना रहे हैं। वास्तव में हमें अपने जीवन को सफल बनाना है। इसके लिए अपनी कमियों और कमजोरियों को पहचानकर उन्हें त्यागने का संकल्प लेना होगा। यही सच्चा रक्षाबंधन है।
साधना दीदी ने अपने प्रेरणादायी एवं उमंग-उत्साह से भरपूर उद्बोधन से सभी कैदी भाइयों एवं जेल स्टाफ को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक शक्ति आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया।
कार्यक्रम में शंकर भाई जी ने भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे 100 करोड़ महा प्रतिज्ञा अभियान की जानकारी दी। उन्होंने सभी से संकल्प करवाया कि हमें स्वयं को बदलना है और शराब, बीड़ी, सिगरेट सहित सभी प्रकार के नशे से मुक्त होकर अपने परिवार को खुशहाल बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्ति के साथ हमें आध्यात्मिक नशे अर्थात परमात्म स्मृति और सकारात्मक चिंतन में स्थित होना चाहिए।
इस अवसर पर प्रिंसीका बहन ने देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रगीत “ऐ मेरे वतन के लोगों” प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्ति की शपथ ली। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी कैदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर नशामुक्त, श्रेष्ठ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। स्थानीय जेल प्रशासन की ओर से भी सभी कैदी भाइयों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों को रक्षाबंधन एवं नशामुक्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य कैदी भाइयों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button