Uncategorizedमध्यप्रदेशमुख्य खबर
थाना प्रभारी और आरक्षक सहित 4 लोगों पर एफ.आई.आर दर्ज।
महिला से ली एक लाख बीस हजार की रिश्वत।

इंदौर । लोकायुक्त ने थाना प्रभारी सुजीत श्रीवास्तव एवं आरक्षक विकास सेंधव एक ड्राइवर और एक अन्य के विरुद्ध महिला से रिश्वत लेने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया हे ।लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि तुलसी नगर निवासी प्रीति हजारी ने 2 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त पुलिस के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके बेटे प्रांजल हजारी को एक शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलाया गया था।
प्रकरण में कार्रवाई न करने और प्रांजल को छोड़ने के बदले तत्कालीन क्राइम ब्रांच टीआई सुजीत श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मी ने 1.20 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। 20 मार्च को प्रांजल से 50,800 रुपये यूपीआई के जरिए दीपक पटेल नाम के एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवाए गए। शेष 70 हजार रुपये नकद लिए गए। शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त को आवेदन के साथ इस लेन-देन से जुड़े तकनीकी साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे।