ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
मध्यप्रदेशराजनीति

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन।

वरला ब्लॉक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन ।

वरला। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में वरला में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन पर बढ़ते महंगाई के बोझ को कम करने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय द्विवेदी एवं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पवार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम परिवारों के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी उनके हक एवं अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार वरला को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला महामंत्री किशोर राठौड़ ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने और आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की।

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय मंडलोई, रामचंद्र पाटिल, शमशेर चौहान, पप्पू चौरसिया, शहिद कुरैशी, राकेश रावत, वरला सरपंच शांतिलाल आर्य, गिलदार कन्नौजे , ममताधराशिंग,संजय सोनी, विजय सिमोन, रूपेश जैन, गुच्छा जमरा, राजेंद्र पटेल, प्रह्लाद काका, अटल आर्य, साजीराम डावर, शांताराम खरते, चेतन सोलंकी, आकाश तरोले,इदरीश सामरे, यशवंत राठौड़ ,दिनेश अच्छाले पूनम ठाकर,सुरेश, अजय पटेल,शिवदास देवली,जगदीश भाई, कटीराम , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो, आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से सरकार की नीतियों का विरोध किया और महंगाई के मुद्दे पर अपना आक्रोश व्यक्त किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button