इंदौर: आदतन अपराधियों पर इंदौर पुलिस का सख्त प्रहार!
कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इंदौर पुलिस द्वारा आदतन एवं कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा 07 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर कर इंदौर एवं सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया, वहीं05आदतन अपराधियों पर निर्बंधन आदेश जारी कर नियमित थाना हाजिरी सहित कड़ी शर्तों के तहत पाबंद किया गया। अपराधियों को स्पष्ट संदेश—कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।