ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
सेंधवा

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने दिनेश गंज एकता संगठन के गणेश उत्सव में शामिल होकर की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर संत मेवालाल पाटीदार ने बताया गणेश उत्सव का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व ।

सेंधवा। नगर के सबसे बड़े एवं प्रसिद्ध गणेश पंडालों में शामिल दिनेश गंज एकता संगठन, दारूगोदाम में गणेश उत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां स्थापित वंदावन में स्थित प्रेम मंदिर की आकृति में निर्मित पंडाल में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन एवं पूजन के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन तथागायत्री शक्तिपीठ के संत मेवालाल पाटीदार पंडालपहुंचे। इस अवसर पर श्याम महाजन एवं संत मेवालाल पाटीदार ने विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की तथा भगवान गणेश की आरती कर सभी के सुख-समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की कामना की। आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया और अतिथियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है, जो समाज को एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक गणेश उत्सव के माध्यम से युवा शक्ति एवं समाज की सहभागिता बढ़ती है तथा धार्मिक आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं।
गायत्री शक्तिपीठ के संत मेवालाल पाटीदार ने गणेश उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ भगवान गणेश की पूजा से किया जाता है। गणेशजी बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में श्रद्धा, संस्कार, सेवा, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान गणेश के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। दिनेश गंज एकता संगठन द्वारा गणेश उत्सव को लेकर पंडाल में विशेष सजावट की गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

•

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button