ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
सेंधवा

अग्रवाल समाज की कार्यकारणी की बैठक सत्यनारायण मंदिर में हुई संपन्न । समाजजनों ने आगामी त्योहारो के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ।

Agrwal social group sendhwa

https://rashtrauday.com/407733/

सेंधवा। अग्रवाल समाज ने रविवार को आयोजित बैठक में अनेको निर्णय लिए है। अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी की बैठक रविवार शाम 7.30 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में समाज अध्यक्ष राजेंद्र नरेडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अग्रवाल समाज के सुनील अग्रवाल ने बताया कि सत्यनारायण मंदिर पर आयोजित कार्यकारणी बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर को फूलों, गुब्बारों एवं आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर एवं आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा तथा श्रद्धालुओं को माखन पंजली का प्रसाद वितरित किया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि बैठक में महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज की ओर से अग्रसेन जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं अन्य तैयारियों को लेकर आगामी बैठकों में चर्चा की जाएगी।

गमी के अवसर पर शाल को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में समाज की सामाजिक व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गमी के अवसर पर मृतक की अर्थी पर अधिकतम दो शाल ही ओढ़ाने का निर्णय लिया गया। अन्य रिश्तेदारों द्वारा शाल के स्थान पर दी जाने वाली राशि एकत्रित कर उसे गोशाला में दान करने का निर्णय लिया गया। यदि कोई रिश्तेदार शाल लेकर आता है तो उस शाल को मृतक के पैरों के पास रखा जाएगा।
इसी प्रकार मृतक की पगड़ी रस्म के दौरान गमी परिवार अथवा समाज को कोई राशि भेंट करता है तो उसकी जानकारी समाज के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से समाजजनों को दी जाएगी। शादी-विवाह के अवसर पर छत्तर-चौबर में समाज को दी जाने वाली राशि की जानकारी भी सोशल ग्रुप में साझा करने का निर्णय लिया गया, जिससे समाज में पारदर्शिता बनी रहे।

तीन लाख की बचत की एफडी समाज को सौंपी

बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल द्वारा गत वर्ष के बजट में हुई तीन लाख रुपए की बचत की राशि की एफडी बनाकर समाज को सौंपने की जानकारी दी गई। समाज कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि इस एफडी को केवल विकट एवं आवश्यकता की परिस्थितियों में ही तोड़कर समाज हित में उपयोग किया जाएगा।

हेमंत गर्ग का किया स्वागत

बैठक के दौरान अग्रवाल समाज के हेमंत गर्ग को भारतीय पत्रकार संघ में प्रदेश स्तर पर समन्वयक नियुक्त किए जाने पर समाजजनों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाजजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र नरेडी, कैलाश एरन, श्यामसुंदर एरन, दीपक गर्ग, संजय गोयल, विजय गोयल, गिरधारी गोयल, श्यामसुंदर तायल, ओमप्रकाश मंगल, हेमंत गर्ग, दिलीप अग्रवाल, सौरभ तायल, निलेश अग्रवाल, संतोष मित्तल, श्याम तायल, महेश खंडेलवाल, कन्हैया अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, परमानन्द अग्रवाल, हरि गोयल, अनिल गोयल, गोपाल मित्तल, सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button