ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
बड़वानीसेंधवा

आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम , 20 कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़ा

सेंधवा। नगर में पिछले कुछ समय से विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के झुंड देखे जा रहे थे। इनके कारण आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का वातावरण बना हुआ था। कुत्तों के झुंड द्वारा लोगों के पीछे दौड़ने तथा रास्तों पर आने-जाने वाले लोगों को परेशान करने की शिकायतें भी नगर पालिका तक पहुंच रही थीं। अवारा कुत्तों के झुंड की वजह से मार्निंग वॉक करने वाली कुछ महिलाओं व पुरुषों को हाथ में लकड़ी लेकर चलते है । ताकि कुत्तों से बच सके व अपनी रक्षा कर सके ।

  नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका द्वारा यह अभियान प्रारंभ किया गया है। नगर पालिका के सफाई अधीक्षक मोहन धमोने ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बुधवार से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। पहले दिन नगर की अलग-अलग गलियों और क्षेत्रों से करीब 20 कुत्तों को पकड़ा गया तथा उन्हें नगर से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया। गुरुवार को भी अभियान जारी है और जिन क्षेत्रों से नागरिकों द्वारा कुत्तों के झुंड को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां टीम पहुंचकर कार्रवाई कर रही है । उन्होंने बताया कि नगर पालिका का उद्देश्य नागरिकों को आवारा कुत्तों के आतंक और संभावित घटनाओं से राहत दिलाना है। इसके लिए नगर के विभिन्न हिस्सों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
नगर पालिका की इस मुहिम से नागरिकों को आवारा कुत्तों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में कुत्तों के बड़े झुंड घूम रहे हैं, उनकी जानकारी नगर पालिका को दें, ताकि संबंधित क्षेत्र में टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button