बड़वानीमध्यप्रदेश
दहीभाते परिवार का पुण्यकार्य , परिजन के नेत्रदान के जरिए आंखे दिखाएगी दो लोगो को खूबसूरत दुनिया ।

बड़वानी । जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी मानव धर्म का मूल्य समझने वाले अंजड़ के दहीभाते परिवार नें अपने परिजन के निधन पर नेत्रदान करवाकर उनकी आँखों से दो लोगो को रौशनी मिल सके ऐसे विचारों के साथ पुण्य का कार्य किया है।
सुरेश दहीभाते के निधन पर श्री रविंद्र कुलकर्णी नें पुत्र समीर एवं परिवार से नेत्रदान की सहमति प्राप्त कर सामाजिक कार्यकर्त्ता अजित जैन को सुचना दी.सुचना प्राप्त होते ही नेत्रदान के क्षेत्र मे अग्रणी होकर कार्य कर रहे डॉ.चक्रेश पहाड़िया, अजित जैन एवं निशा रणदा निवास पर पहुँच कर नेत्रदान संपन्न करवाया और कॉर्निया को सुरक्षित रूप से एम के इंटरनेशनल ऑइ बैंक इंदौर पहुंचाया .दुःखद परिस्थिति मे मानव कल्याण के हित मे ध्यान रखकर नेत्रदान करवाने वाले दहीभाते परिवार का रोटरी क्लब की टीम नें धन्यवाद दिया।