ब्रेकिंग
इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं बड़वानी: कोटक महेन्द्रा बैंक की नकली आईडी दिखाकर नौकरी का झांसा देने वाले आरोपियों को कोर्ट से सजा । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई पहल, पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठ...
बड़वानीसेंधवा

नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए

12 हितग्राहियों को मिले 15, 25 और 50 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र ।

सेंधवा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सेंधवा में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर 12 पात्र हितग्राहियों को ऋण राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने हितग्राहियों को 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये की ऋण राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के उद्देश्य एवं इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों की जानकारी हितग्राहियों को दी गई।

इस दौरान सीएमओ मधु चौधरी ने पात्र हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि छोटे व्यवसाय एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए पीएम स्वनिधि योजना आर्थिक रूप से मजबूत बनने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं तथा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। हितग्राही समय पर ऋण का भुगतान कर योजना के अगले चरण में अधिक राशि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। नगर पालिका द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राही ऋण राशि का उपयोग अपने व्यवसाय को विस्तार देने में करें और आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया। हितग्राहियों ने योजना का लाभ मिलने पर शासन एवं नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपयंत्री सचिन अलने, सिटी मिशन मैनेजर अनसिंह बिलवाल, आकाश चौधरी सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button