ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
देशमुख्य खबर

बच्ची को स्कूल में मच्छर ने काटा, कलेक्टर से शिकायत ।

कलेक्टर ने स्कूलों में साफ सफाई को लेकर निर्देश दिए।

प्रोफेसर की LKG में पढ़ने वाली 6 साल की बेटी को स्कूल में मच्छर ने काट लिया। बच्ची ने घर में पिता को बताया तो उन्होंने डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को मेल करके स्कूल की शिकायत कर दी। प्रोफेसर पिता ने कहा- ‘अगर मच्छर के काटने से उनकी बेटी को बीमारी होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?’

मामला मुरादाबाद का हे, प्रोफेसर डॉ. सोनू सिंह ने कहा- बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना स्कूल की जिम्मेदारी है। वह फीस लेते हैं। ऐसे में डीएम मामले में स्कूल की जवाबदेही तय करें। डॉ. सोनू सिंह एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 19 अगस्त को उन्होंने डीएम को ई-मेल भेजकर शिकायत की।

यही नहीं, प्रोफेसर पिता ने कहा कि वे 8 साल तक अमेरिका में न्यूरोसाइकोलॉजी और न्यूरोसाइंसेज पर रिसर्च कर चुके हैं। इसलिए मच्छर से होने वाली बीमारियों के खतरे को अच्छी तरह समझते हैं। मामला कांठ रोड स्थित शिरडी साईं पब्लिक स्कूल का है।
पहली बार मच्छर काटने की शिकायत की, स्कूल ने ध्यान नहीं दिया
प्रोफेसर ने शिकायत में कहा है- जब पहली बार बेटी को स्कूल में मच्छर ने काटा था तो इसकी शिकायत स्कूल डायरी में विद्यालय प्रशासन से की। बावजूद स्कूल की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद बेटी को फिर से मच्छर ने काट लिया। इसलिए उन्हें स्कूल की शिकायत करनी पड़ी।

पूरी फीस जमा, स्कूल जिम्मेदारी नहीं निभा रहा
उन्होंने कहा कि पैरेंट्स होने के नाते हम अपने बच्चों को स्कूल के भरोसे छोड़ते हैं। उम्मीद करते हैं कि स्कूल उन्हें एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएंगे। लेकिन पूरी फीस जमा करने के बाद भी स्कूल अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
डीआईओएस बोलीं- फॉगिंग के निर्देश दिए हैं

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया का कहना है- जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को निर्देशित किया गया है कि संबंधित स्कूल के अलावा सभी स्कूलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखवाने का काम किया जाए।
डीआईओएस ऋतु तोमर ने बताया- प्रोफेसर की शिकायत का मामला संज्ञान में आया है। प्राइवेट स्कूल को फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। अगर निर्देश का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button