ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
मध्यप्रदेशमुख्य खबर

नामचीन ‘DP Jewellers’ पर नापतौल विभाग की कार्रवाई, वजन मशीन में मिली भारी खामी,केस दर्ज

ग्राहक की सतर्कता से खुला मामला ।।

इंदौर: शहर के प्रतिष्ठित रेसकोर्स रोड स्थित ‘DP आभूषण’ (डीपी ज्वेलर्स) के शोरूम में नापतौल विभाग (नापतौल निरीक्षक दल) ने बड़ी कार्रवाई की है। एक जागरूक ग्राहक की शिकायत पर जब नापतौल विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी, तो शोरूम की इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन में गंभीर गड़बड़ी पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर शोरूम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, एक ग्राहक ज्वेलरी खरीदने के इरादे से रेसकोर्स रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स के शोरूम पहुंचा था। सोने-चांदी के आभूषणों का वजन कराते समय ग्राहक को मशीन के कांटे पर संदेह हुआ। जब उसने विरोध दर्ज कराया और अपने स्तर पर वजन को लेकर सवाल उठाए, तो शोरूम प्रबंधन टालमटोल करने लगा। इसके बाद ग्राहक ने तुरंत विधिक मापविज्ञान (नापतौल विभाग) को इस धांधली की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही नापतौल विभाग की टीम तुरंत रेसकोर्स रोड स्थित शोरूम पहुंची। अधिकारियों ने जब अपनी मानक बाट-माप प्रणाली (Standard Weights) से शोरूम की वजन मशीन की जांच की, तो उसमें भारी अंतर और तकनीकी खामी पाई गई, सील और सर्टिफिकेट भी निकले मिले❗

_सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं में मिलीग्राम का भी अंतर ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ता है, ऐसे में इतनी बड़ी चूक सामने आने पर हड़कंप मच गया❗

_नापतौल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही वजन मशीन को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए विधिक मापविज्ञान अधिनियम के तहत प्रकरण (केस) दर्ज कर लिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मशीनों का नियमित कैलिब्रेशन और सीलिंग होना अनिवार्य है, इस तरह की लापरवाही या गड़बड़ी से ग्राहकों के साथ सीधी धोखाधड़ी होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभाग अब शोरूम की अन्य मशीनों की भी जांच कर रहा है और नियमानुसार जुर्माना व आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य आभूषण कारोबारियों में भी हड़कंप का माहौल है❗

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button