ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
इंदौर

इंदौर : खाद्य तेलों की जांच हेतु विशेष अभियान 21 लाख का तेल जप्त 11 सेंपल भी लिए

मल्हारगंज एवं सियागंज स्थित तेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची टीम

इंदौर: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशन में तथा कलेक्टर श्शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा अन्य राज्यों एवं मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से इंदौर में आने वाले खाद्य तेलों की गुणवत्ता की जांच एवं मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत खाद्य तेलों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार स्टॉक की जांच एवं जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में श्री श्याम एंड श्याम ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड, मल्हारगंज, इंदौर स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान पर सोना सिक्का ब्रांड मूंगफली तेल एवं कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल के विभिन्न पैकिंग साइज के कुल 09 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में आवश्यक खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया। मौके से लगभग 10,500 लीटर खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रूपए है। लिए गए नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसी अभियान के अंतर्गत शंकर महादेव ट्रेडर्स, मेन रोड, सियागंज का दिनांक 23 सितम्बर 2026 को निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान से प्रीमियम रिफाइंड ग्राउंडनट ऑयल एवं गुलाब कोल्ड प्रेस्ड ग्राउंडनट ऑयल के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।
इस प्रकार आज की कार्रवाई में खाद्य तेलों के कुल 11 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए तथा लगभग 10,500 लीटर खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रूपये है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा अन्य राज्यों एवं मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से इंदौर में आने वाले खाद्य तेलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट की रोकथाम तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य तेल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button