ब्रेकिंग
237 यूनिट रक्तदान के साथ मंदिर ने दोहराया सेवा का संकल्प, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदाताओं को ... सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया ठीकरी में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम... सेंधवा: पहली बार रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन ! सेंधवा: संकट मोचन बालाजी सेवा समिति द्वारा 16 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा । इंदौर में 20 जगह से खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित, शिकायतों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण 500 मीटर की चुनरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोंटू सोलंकी की टीम ने किया भव्य स्वागत .. सेंधवा पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव ने किया स्वागत अ... सेंधवा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान, मुसाखेड़ी के लगभग 130 मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी !. बड़वानी: 114 पटवारियों पर सख्त कार्रवाई 6 पटवारियों की सेवा समाप्त 102 को कारण बताओ नोटिस,और 6 निलंब...
मुख्य खबरसेंधवा

9.60 करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिए जूझ रही 3 वर्षीय अनिका, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की

नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों से अपील सामर्थ्य अनुसार बच्ची के इलाज में आर्थिक सहयोग प्रदान करे

सेंधवा। महज तीन वर्ष की नन्ही अनिका शर्मा एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी SMA Type-2 (Spinal Muscular Atrophy) से जूझ रही है। अनिका के जीवन को बचाने के लिए अमेरिका से आने वाले एक महंगे इंजेक्शन की आवश्यकता है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ 60 लाख रुपए बताई गई है। इतनी बड़ी राशि जुटाना परिवार के लिए बेहद कठिन है। ऐसे में अनिका के परिजन आर्थिक सहायता की अपील लेकर सेंधवा पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव से मुलाकात कर बच्ची के उपचार के लिए सहयोग का आग्रह किया।  परिजनों ने नपा अध्यक्ष यादव को अनिका की बीमारी और उपचार के लिए आवश्यक राशि की जानकारी दी। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बसंती बाई यादव ने तत्काल अपनी ओर से 5 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने नगरवासियों एवं समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि देकर नन्ही अनिका के जीवन को बचाने में सहभागी बनें। परिजनों ने बताया कि अनिका की बीमारी का पता चलने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीमारी के उपचार के लिए अमेरिका से विशेष इंजेक्शन मंगवाना है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ 60 लाख रुपए है। परिवार की आर्थिक क्षमता से यह राशि बहुत अधिक होने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से आमजन से आर्थिक सहयोग की अपील शुरू की।
परिजनों की अपील का असर भी देखने को मिला और लोगों के सहयोग से अब तक करीब 9 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि जुटाई जा चुकी है। वहीं उपचार के लिए अभी लगभग 18 लाख रुपए की राशि और आवश्यक थी। इसी सिलसिले में परिजनों को सेंधवा नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव के सहयोग के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद वे अनिका को लेकर सेंधवा पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि नपा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्ची की पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। बच्ची की परेशानी सुनते ही यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान की। इससे अब उपचार के लिए आवश्यक शेष राशि में भी कमी आई है।
नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अनिका अभी बहुत छोटी है और गंभीर बीमारी से जूझ रही है। उसके इलाज के लिए बहुत बड़ी राशि की आवश्यकता है। ऐसे समय में हम सभी का छोटा-सा सहयोग भी उसके जीवन के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकता है। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं सक्षम लोगों से आगे आकर सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि आवश्यक शेष राशि शीघ्र जुटाई जा सके और अनिका का समय पर उपचार हो सके।
परिजनों ने बताया कि अब तक मिले सहयोग से उन्हें उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। उन्होंने सभी सहयोगदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ करीब 13 लाख रुपए की राशि और जुटानी है, जिसके लिए वे लगातार लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। परिवार को विश्वास है कि समाज और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से अनिका के उपचार की राह आसान होगी और वह जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button