ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
बड़वानीमुख्य खबर

नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल का हुआ भव्य स्वागत।

सेंधवा विधानसभा के करीब एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया।

सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव एवं खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल का सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनवाड़ा टोल प्लाजा के समीप मंच बनाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गजेन्द्रसिंह पटेल को राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपे जाने के बाद उनके बड़वानी प्रवास के दौरान सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के करीब एक हजार कार्यकर्ता निजी वाहनों से मनवाड़ा टोल प्लाजा पहुंचे और उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि ठीकरी से बड़वानी मार्ग पर मनवाड़ा टोल प्लाजा के समीप आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक अपने निजी वाहन से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ गजेन्द्रसिंह पटेल का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, जिला पदाधिकारी विकास आर्य, सातों मंडल अध्यक्षों सहित सरपंच एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बड़ी माला पहनाकर गजेन्द्रसिंह पटेल का स्वागत किया।
माला की सार्थकता बूथ पर कमल खिलाने से होगी
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गजेन्द्रसिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप लोगों ने मेरा स्वागत-सत्कार कर जो माला पहनाई है, उस माला की सार्थकता तभी होगी, जब आप लोग अपने-अपने बूथ पर कमल को जिताएंगे।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उन्हें स्नेह और आशीर्वाद मिला है। पार्टी ने उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है और अब संगठन उन्हें और अधिक कार्य करने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब सेंधवा विधानसभा को मजबूत करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने जिला पदाधिकारी विकास आर्य सहित सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों में सेंधवा विधानसभा में भाजपा को विजय दिलाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
विकास आर्य ने दिया स्वागत भाषण
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विकास आर्य ने स्वागत भाषण देते हुए गजेन्द्रसिंह पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर सेंधवा विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गजेन्द्रसिंह पटेल को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, जिला पदाधिकारी विकास आर्य, सातों मंडल अध्यक्ष, सरपंच-पटेल, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी मिलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी की विजय का संकल्प भी व्यक्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button