ब्रेकिंग
सेंधवा कॉलेज में छात्रा पर जानलेवा हमला चाकू मारकर किया घायल सेंधवा: कॉलेज में छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला । घटना से फैली सनसनी इंदौर: बीच शहर में बड़ी कार्रवाई: कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर । सेंधवा में पत्रकार एकता की नई मिसाल, जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़ाया बदलाव की ओर कदम Video: जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डीजीपी केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से नाराज सेंधवा: नगर पालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान । इंदौर: चॉकलेट फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक 375 क्विंटल शक्कर का मिला स्टॉक, जप्त सेंधवा: मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रस... बड़वानी: कार्य में लापरवाही पर पाटी,ठीकरी ,निवाली बीएमओ को कारण बताओ नोटिस एवं दो बीएमओ के वेतन राजस... देवास : सरकारी जमीन, रास्तों और नालों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं
मुख्य खबरसेंधवा

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया ।

राष्ट्रउदय न्यूज सेंधवा।   लायंस क्लब, अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं नारायणदास हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को श्याम बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 135 महिलाओं एवं पुरुषों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एवं संत श्री नारायणदास के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। शिविर में आए मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं वजन की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक उपचार एवं सावधानियों के संबंध में परामर्श दिया गया। अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष सपना अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा आमजन को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के चलते महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं दे पाती हैं। ऐसे शिविर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।लायंस क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं एवं अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए उपयोगी साबित होते हैं। समय पर स्वास्थ्य जांच होने से कई बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सकता है और उनका उचित उपचार संभव होता है। उन्होंने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
शिविर में महिलाओं के लिए महिला रोग, बांझपन एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका दिवाकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यम पाण्डेय तथा हृदय रोग, श्वास रोग एवं जनरल फिजिशियन डॉ. जिशान मंसूरी ने सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के समापन अवसर पर चिकित्सकों एवं स्टाफ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन में अग्रवाल समाज एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राजेंद्र नरेडी, कैलाश एरन, श्यामसुंदर तायल, गिरधारी गोयल, गोपाल तायल, सुनील अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विजय गोयल, पियूष दुबे, सौरभ तायल, सपना गोयल, रितु गोयल, किरण तायल, सुशीला सिवहल, मीना चौमूवाला, संतोष चौमूवाला, रानी मंगल, ऊषा तायल, ज्योत्सना अग्रवाल, टीना गर्ग, सरोज मंगल, संगीता मित्तल सहित समाजजन एवं लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button